Loading...
अभी-अभी:

धारः भाजपा प्रत्याशी छतरसिंह दरबार के समर्थकों ने एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

image

May 25, 2019

अशोक पाटीदार- धार महू लोकसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी छतरसिंह दरबार का विजय जुलूस निकाला गया। मनावर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीजे के साथ भाजपा कार्यालय से गांधी चौराहे होते हुए, मनावर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए, जूनी मनावर पहुंचे। नगर की जनता ने सांसद छतरसिंह दरबार का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह फूलों की माला पहनाई गई। भाजपा के युवाओं में जोश एवं जुनून देखने को मिला।

1 लाख 56 हजार 29 वोट से कांग्रेस के दिनेश गिरवाल को पराजय किया

वहीं देखा जाय तो 2018 के विधानसभा चुनाव में धार महू लोकसभा की 7 विधानसभा हैं। इन सीटों पर भाजपा को धार की एक सीट मिली थी, एवं 6 सीट पर कांग्रेस की जीत हुई थी। जिसमें धार लोकसभा की इन 6 कांग्रेस के विधायक में 2 मंत्री भी हैं जो विधानसभा चुनाव 2018 को देखते हुए भाजपा को लगभग 2 लाख 40 हजार वोट का गड्ढा था, जिसे लोकसभा चुनाव में भरकर 1 लाख 56 हजार 29 वोट से कांग्रेस के दिनेश गिरवाल को पराजय कर, छतरसिंह दरबार विजय हुए। ये जीत अब तक की धार महू लोकसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी जीत है। जिसकी खुशी में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मनावर नगर के मुख्य मार्गो से डीजे के साथ नाचते हुए मनावर नगर में जुलूस निकाला और सांसद को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। छतरसिंह दरबार दो बार आगे भी सांसद रह चुके हैं। ये तीसरी बार सांसद बने हैं।