Loading...
अभी-अभी:

टिकट मिलने के बाद फूले नहीं समा रहे बीजेपी प्रत्याशी, सुनिए ढाल सिंह की जुबानी

image

Mar 30, 2019

राजेन्द्र तरवरे : बालाघाट सिवनी लोकसभा सीट से बीजेपी से सांसद का टिकट पाने वाले प्रत्याशी ढाल सिंह बिसेन खुशी से कुछ ज्यादा ही फूले नजर आ रहे है। ऐसा लग रहा मानो ढाल सिंह बिसेन को टिकट नही मिला बल्कि वह लोक सभा का चुनाव ही जीत गए है। 

सक्रिय राजनीति से काफी दूर रहे ढाल सिंह
दरअसल कल बीजेपी ने बालाघाट लोक सभा से सिवनी जिले के ढाल सिंह बिसेन को अपना प्रत्याशी बनाया है। आपको बता दें कि मूलतः सिवनी के बरघाट के रहने वाले ढाल सिंह बिसेन चार बार विधायक रह चुके है और उमा भारती की सरकार में त्रिविभागीय मंत्री भी रह चुके है। लेकिन केवलारी विधान सभा से दो बार चुनाव हारने के बाद सक्रिय राजनीति से काफी दूर नजर आते रहे। 

ढाल सिंह की स्थिति दूल्हे ​की तरह
लेकिन जैसे ही बालाघाट लोकसभा से नाम फाइनल हुआ उत्साह अति उत्साह में बदलता नजर आ रहा है। इसका उदाहरण आज सिवनी के जिला बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के दौरान दिखाई दिया। कार्यकर्ताओ के सामने ढाल सिंह कहते नजर आए की अब उनकी स्थिति दूल्हे की तरह है। बस आपको चुनाव जीतना है। यही नहीं ढाल सिंह का कहना यह भी है कि उनका परफ़ोर्मेंस देख कर पार्टी ने उनको टिकट दिया है। 

कांग्रेस ने कसा तंज
वहीं इस पर कांग्रेस ने बीजेपी प्रत्याशी ढाल सिंह पर करारा तंज कसा है। कांग्रेस का कहना है कि ढाल सिंह बिसेन ने किसी दूल्हे की तरह ही अपना विधायक और कैबिनेट मंत्री का कार्यकाल निपटाया है। कांग्रेस का यह भी कहना है कि विधायक और मंत्री रहते उनकी कोई उपलब्धि नहीं रही है जिसे वह जनता के बीच बता सके और जनता पहले भी ढाल सिंह को नकार चुकी है और सालों से सक्रिय राजनीति से दूर रहने के बाद जनता आज उन्हें कैसे स्वीकार करेगी।