Mar 11, 2024
भाजपा के ब्रज प्रदेश कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज अपने साथियों के साथ उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद आगरा लौट रहे थे, तभी मध्य प्रदेश के गुना जिले में उनकी कार का टायर फट गया। नतीजा यह हुआ कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
MP News: उत्तर प्रदेश बीजेपी नेता संजीव भारद्वाज की गुना में नेशनल हाईवे-46 पर हादसे में मौत हो गई. भारद्वाज उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के ब्रज प्रदेश के कार्यालय प्रभारी और ABVP के पूर्व मंडल संगठन मंत्री, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री थे। भाजपा नेता संजीव भारद्वाज अपने साथियों के साथ उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर आगरा लौट रहे थे, तभी कुंभराज थाना क्षेत्र के खटकिया में उनकी कार का टायर फट गया। नतीजा यह हुआ कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
संजीव भारद्वाज के साथ कार में सवार श्रवण कश्यप, पुष्पेंद्र यादव, मुकुल फौजदार भी घायल हो गए। वहीं सीट बेल्ट लगाए होने के कारण चालक और आगे की सीट पर बैठे विजय वर्मा आंशिक रूप से घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे की जानकारी ली
मृतक संजीव भारद्वाज उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। यूपी बीजेपी नेताओं ने आगरा क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री संजीव भारद्वाज के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे की जानकारी ली साथ ही यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी शोक जताते हुए 'एक्स' पर लिखा कि बीजेपी ब्रज प्रदेश कार्यालय के प्रभारी एवं पूर्व मंडल संगठन मंत्री श्री संजीव भारद्वाज जी के आकस्मिक निधन का समाचार बहुत दुख की बात है.
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार सुबह करीब पांच बजे हुआ जब कार पार्वती पुल के पास से गुजर रही थी. कार का पिछला टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पलट गई।.
