Loading...
अभी-अभी:

खुद को पिछड़ता देख भाजपा नेता ने खोली शिवराज सिंह चौहान की पोल

image

Dec 11, 2018

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद अब मतगणना का दौरा जारी है, ताज़ा रुझानों के हिसाब से मध्य प्रदेश में 15 साल के बाद कांग्रेस सत्ता में आती दिख रही है जिसके बाद सरकार के खिलाफ एंटी एनकंबेंसी का असर साफ़ नजर आ रहा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्री कई राउंड की गिनती के बाद पिछड़ते दिखाई दे रहे हैं। इसमें भिंड जिले की गोहद सीट से चुनाव में उतरे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लाल सिंह आर्य भी शामिल हैं उनके खिलाफ इस सीट पर कांग्रेस के रणवीर जाटव ताल ठोंक रहे हैं इस बीच लाल सिंह आर्य का एक बयान आया है।

जिसमें वो सीधे-सीधे सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को निशाने पर ले रहे हैं। तीन राउंड की गिनती के बाद पिछड़े लाल सिंह आर्य ने कहा कि, "एट्रोसिटी एक्ट में हुए संशोधन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के माई के लाल वाले बयान की वजह से पार्टी को काफी नुकसान पहुंचा है, उन्होंने कहा कि गोहद में इसका तो प्रभाव था ही, इलाके की अन्य सीटों पर भी इसका गहरा असर पड़ा है आपको बता दें कि लाल सिंह आर्य मतगणना में लगातार पिछड़ रहे हैं, जिसके चलते वे बौखला गए हैं।