Loading...
अभी-अभी:

भाजपा 9 मार्च को करेगी कलेक्टर का घेराव, किसानों के साथ कलेक्टर कार्यालय पर देंगी धरना

image

Mar 8, 2019

विकास सिंह सोलंकी- लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा भी कमर कसती हुई नज़र आ रही है। इसी को लेकर भाजपा 9 मार्च को किसानों के साथ कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने जा रही है, साथ ही धरने पर बैठने वाली है।

कर्ज माफ़ी सिर्फ कागजों में बीजेपी ने लगाया आरोप

दरअसल लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अब कांग्रेस को घेरने में लगी हुई है। जिस तरह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने विधानसभा चुनाव के पहले किसान कर्ज माफ़ी का ऐलान किया था और जगह जगह कर्ज माफी का कार्यक्रम चला रही। यह सब देखते हुये भाजपा अब आरोप लगा रही है कि कांग्रेस ने किसानों को सिर्फ प्रमाण पत्र बांटे हैं। किसी का कर्ज माफ़ नहीं किया है। कांग्रेस सिर्फ कर्ज काफी का ढोंग रच रही है। कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार सहिंता लग जाएगी। तब यही कांग्रेस आचार सहिंता लगने का बहाना करने लगेगी। भाजपा शहर अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सिर्फ लोकसभा चुनाव को लेकर जनता को भर्मित कर रही है। किसी भी किसान का कर्जा माफ़ नहीं हुआ है। वहीं भाजपा कल 9 मार्च को किसानों के साथ कलेक्टर कार्यालय पर धरना देने का मन बना चुकी है।