Loading...
अभी-अभी:

राहुल भैया के खिलाफ झाबुआ की सड़कों पर उतरा बीजेपी महिला मोर्चा 

image

Jun 25, 2018

मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अजयसिह द्वारा अपनी मां ओर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी सरोजसिह को कथित रुप से प्रताड़ित कर संपति से बेदखल करने के विरोध मे आज बीजेपी महिला मोर्चा झाबुआ की सड़कों पर उतरा और मौन रैली के रूप में झाबुआ केँ राजबाड़ा पहुँची महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं ने अजय सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी कीl

झाबुआ में आज भाजपा महिला मोर्चे ने मौन रैली निकालकर अजय सिंह के अपनी माँ को संपति से बेदखल करने का विरोध किया महिला मोर्चे ने झाबुआ  बस स्टैंड से शहर के राजवाड़ा चौक तक मौन रैली निकालकर धरना दिया और सभा कर अजय सिंह पर तीखे हमले कियेl

इस दौरान महिला कार्यकर्ता अजयसिह विरोधी नारों की तख्तीया हाथ मे लिए हुए थी उन्होंने स्थानीय कांग्रेस की महिला नेताओ का भी विरोध कर उनसे इस मुद्दे पर  जवाब माँगते हुए कहा कि कांग्रेस अपने घरों की महिलाओं का सम्मान नही कर सकती तो बाकी महिलाओं का क्या करेंगीl