Loading...
अभी-अभी:

रतलामः कांग्रेस की वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा का धिक्कार दिवस

image

Mar 10, 2019

अमित निगम- प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा की जा रही वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा का प्रदेशव्यापी धिक्कार दिवस कलेक्टोरेट कार्यालय के घेराव के साथ मनाया गया। भाजपा के प्रदेश महासचिव बंशीलाल गूर्जर की मौजूदगी में भाजपा के अनेक नेता कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। किसानों की कर्जमाफी,युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने जैसे मुद्दों पर कांग्रेस द्वारा की जा रही वादाखिलाफी को वक्ताओं ने जमकर कोसा।

बंद कलेक्ट्रेट कार्यालय का भाजपा ने किया घेराव 

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा की गई किसानों की कर्जमाफी में किसी भी किसान का कर्जा माफ नहीं किया गया है, बल्कि किसानों को कर्जमाफी के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। इससे महत्वपूर्ण बात यह थी कि 9 मार्च को माह का दूसरा शनिवार होने की वजह से सभी कलेक्टर कार्यालय शासकीय अवकाश के लिए बंद थे।  छुट्टी के दिन जहां एक और कलेक्टोरेट सुनसान था, ना कोई अधिकारी था, ना कोई चहल-पहल। फिर भी भाजपा का यह प्रदर्शन कलेक्टोरेट के गेट पर करीब ढाई घन्टे चला। इस प्रदर्शन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, शहर विधायक चैतन्य कश्यप, विधायक दिलीप मकवाना, महापौर सुनीता यार्दे समेत अनेक नेता उपस्थित थे। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति बेहद कम थी। जिलास्तरीय प्रदर्शन में जावरा विधानसभा और गांवों के कार्यकर्ताओं तो मौजूद थे, लेकिन रतलाम शहर के कार्यकर्ता न के बराबर थे।