Loading...
अभी-अभी:

बंधन बैंक से गायब हुए साढ़े पांच लाख रूपए, बैंक का केशियर ही निकला आरोपी

image

Mar 17, 2019

सुनील भट्ट : शनिवार को जावद बंधन बैंक से साढ़े पांच लाख रूपए चोरी होने के मामले में जावद पुलिस ने बैंक के ही केशियर सहित एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर नोट बरामद किये है। दरअसल शनिवार को दोपहर में बंधन बैंक के केश काउंटर से साढ़े पांच लाख रूपए गायब हो गए थे जिसके बाद बैंक मैनेजर ने मामले की जानकारी जावद पुलिस को दी थी।

बता दें कि पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जांच की तो पुलिस को बैंक के कर्मचारियों द्वारा बताया गया की दोपहर में लंच के समय पानी पीने के बाद सभी लोग बेहोश हो गए और जब होश आया तो केश गायब था। पुलिस ने 12 घंटो के भीतर आरोपियों का पता लगा लिया और बैंक के ही केशियर अशोक भट्ट और षड्यंतकर्ता स्वप्लीन व्यास को पुलिस ने गिरफ्तार कर इनके कब्जे से पुरे पैसे बरामद कर लिए है। एसपी राकेश सगर ने बताया की केशियर अशोक ने पानी में नींद की गोली मिला दी थी जिसके बाद बाकी बैंक के कर्मचारियों को नींद लग गई जिसके बाद मौका देख कर केशियर ने अपने साथी को पैसे दे दिए थे।