Loading...
अभी-अभी:

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पार्क ने मनाई 50वीं वर्षगांठ

image

Apr 24, 2018

बांधवगढ़ की 50 वीं वर्षगांठ के आयोजन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बेवसाईट का शुभारंभ किया ।एवं वन्य जीव सरंक्षण पर आधारित प्रदर्शनी एवं लघु फ़िल्म का ताला में किया गया प्रदर्शन।

बाघ दर्शन के लिए दुनिया भर में मशहूर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व 23 अप्रैल 2018 को अपनी स्थापना का 50वां वर्ष पूरा कर रहा है इसकी स्थापना 1968 में की गई थी जो ली 105km इस्क्वार में फैला हुआ है। यह लगभग उमरिया से लेकर कटनी तक यह पार्क फैला हुआ है। 

50 वीं वर्षगांठ के मौके पर टाइगर रिज़र्व प्रबंधन द्वारा ताला के अथिति विश्राम गृह में भव्य आयोजन किया गया इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की आधिकारिक बेवसाईट का लोकार्पण किया गया साथ ही आयोजन स्थल पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की जैव विविधता एवम वन्य जीव सरंक्षण पर आधारित लघु फ़िल्म एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्क प्रबंधन एवं अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।