Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस की गुटबाजी ही हार का बड़ा कारण : दिग्विजय सिंह

image

Jul 15, 2018

अपनी समन्व्यय यात्रा लेकर झाबुआ पहुँचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और सांसद कांतिलाल भूरिया ने झाबुआ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश दिया उन्होंने कांग्रेस राज की तरीफ करते  हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने राज में  सरपंच और पंचायतो को ज्यादा अधिकार दिए व्यापारियों का इंस्पेक्टर राज खत्म किया दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो कुछ आदिवासियों को मिला वो कांग्रेस के राज में ही मिला उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एकजुट नही होने से ही कांग्रेस हार जाती हैl

समिति टिकट बांटने नही आप सबको एक करने आई है

ये  समन्वय समिति यहाँ सबको एक करने आई है हमारी आपसी फूट ही भाजपा को जीत दिलवाती है ये  समिति टिकट बांटने नही आप सबको एक करने आई है वर्तमान सरकार की बिजली बिल माफी पर सिंह ने कहा कि बिल माफी तभी मानी जायेगी जब अभी तक जितना लिया उतना वापस मिले सिंह ने कहा कि शिवराज और मोदी दोनों झूठ बोलते हैं इन दोनों को आप और जनता ही सजा दे सकती है।

शिवराज और मोदी दोनों झूठ बोलते है

उन्होंने सभी धर्म के लोगो को मिलकर रहने सलाह दीसिंह ने बताया कि कांग्रेस के राज में घासलेट कितना सस्ता था अब 30 रुपये हो गया है सिलेंडर  भी हमारे शासन में 300 रुपये था अब कितना मंहगा हो गया नोटबंदी से महिलाओं और गरीबो को ज्यादा परेशानी हुई।