Loading...
अभी-अभी:

नरसिंहगढ़ः मां कर्मा की जयंती धूमधाम के साथ मनाई

image

Mar 31, 2019

सुरेश नागर- साहू समाज द्वारा अपनी अराध्य देवी मॉ कर्मा की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। जयंती उपलक्ष्य में समाज बंधुओं द्वारा नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया। जो दोपहर तीन बजे बड़ा बाजार स्थित मंदिर पर पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया। चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सामुदायिक भवन पहुंचा। जहां महाआरती के साथ चल समारोह का समापन किया गया। ढोल-धमाकों के साथ निकले चल समारोह में शामिल युवा, मॉ कर्मा के जयकारे एवं महिलाऐं मंगल गीत गाते चल रही थीं। इस दौरान मां कर्मा की आकर्षक झांकी भी सजाई गई, जो नगरवासियों के प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही। चल समारोह का नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

प्रतिष्ठान रखे गये बंद

मां कर्मा देवी जयंती के अवसर पर समाज बंधुओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हुए थे। वहीं सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज बंधुओ ने सामाजिक एकजुटता पर बल दिया। 

चल समारोह में प्रमुख रूप से बाबूलाल साहू, बद्रीलाल साहू, अरविंद साहू, भगवत साहू, तरूण साहू, गोकल साहू, राजेन्द्र साहू, लोके साहू, रवि साहू, मुकेश साहू, प्रेम साहू, राजे साहू, सहित सैकड़ों समाजबंधु और महिलाऐं शामिल थीं।