Loading...
अभी-अभी:

जन्मदिन विशेष : मुन्नालाल पाल पिछले 25 सालों से हर साल नए अंदाज में मनाते है बिग-बी का जन्मदिन

image

Oct 11, 2018

विकास सिंह सोलंकी - सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के प्रति पूरे देशभर में आज भी दीवानगी चरम पर है। जिसमे  इंदौर का एक ऐसा शख्श भी  है जो पिछले 25 सालों से सदी के इस महानायक से मिलने की आस लगाए बैठे है। सेंकड़ो बार खत लिखने के बाद कभी जवाब आने और कई दफे मायूसी मिलने के बावजूद भी इस एबी के फैन ने 25 सालों से उनका जन्मदिन मनाना कभी नही छोड़ा। लिहाजा अब हालात यह है कि यह इंदौरी बन्दा सदी के महानायक की आरती तक गुनगुनाता रहता है। 

महानायक की उतारते है आरती

बता दें कि आप जिस शख्श को देख रहे है यह इंदौर के पंचशील नगर में रहता है और नाम है मुन्नालाल पाल। व्यवसाय भी कुछ बड़ा नही है लेकिन इस सदी के महानायक अभिताभ बच्चन के प्रति इन महाशय की दीवानगी इस कदर है कि उसकी कोई  चरम सीमा नही। दरअसल यह शख्स बच्चन जी का फेन है लेकिन आज तक उनसे पिछले 25 सालों में कभी रूबरू नही हुआ। मगर फिर भी हर साल 11 oct को यह व्यक्ति अमिताभ बच्चन का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और हर साल नए अंदाज में मनाता रहता है।

यही नही बकायदा इस शख्स ने महानायक को भगवान बना लिया है। शायद इसीलिए कोई दूसरे देवी देवता की बजाय यह व्यक्ति रोजाना अमिताभ बच्चन पर खुद के द्वारा बनाई गयी आरती भी उतारता है।