Loading...
अभी-अभी:

बरेलीः ढाबे पर वाद-विवाद, 1 युवक पर 4 लोगों ने चला दी गोली

image

Mar 15, 2019

मधुर राय- रायसेन जिले के बरेली में अपराधियों के हौसले कितने बुलन्द हैं, इसका इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जहां खाना खाने के विवाद में गोलियां चल जाती हैं। अपराध का फलता फूलता नगर बनता जा रहा है बरेली। घटना रात 11.30 पर  बरेली पिपरिया रोड स्तिथ महावीर ढाबा की हैं। जहां पर खाना खाने के विवाद में एक 25 वर्षीय युवक दुर्गेश पर चार लड़कों ने कट्टे से फायर कर दिया। दुर्गेश की किस्मत अच्छी थी जो उसे गोली छू कर चली गयी। बरेली सिविल अस्पताल से दुर्गेश को भोपाल रेफर कर दिया गया है।

चार लोगों के खिलाफ 307 का मुकदमा मामला दर्ज

बताया जाता है कि शराब दुकान पर काम करने वाला दुर्गेश धाकड़ अपने एक दोस्त के साथ महावीर ढाबे पर खाना खाने गया था। जहां ढाबा मालिक और उसके 3 दोस्तों से किसी बात को लेकर दुर्गेश का विवाद हो गया। नशे में धुत चारों युवकों ने दुर्गेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। तभी एक लड़के ने कट्टे से फायर कर दिया, जो गोली दुर्गेश के पेट को छूती हुई निकल गयी। सूचना पाकर बरेली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल दुर्गेश को सिविल अस्पताल ले गई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ 307 का मुकदमा मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।