Loading...
अभी-अभी:

2030 तक शहर देंगे टिकाऊ विकास पर जोर

image

Apr 12, 2018

शहर में चल रही 3-आर (रिड्यूस, रियूज़, रिसाइकल) कॉन्फ्रेंस में विभिन्न देशों के महापौर और प्रतिनिधियों ने जनता को स्वच्छ पानी, हवा और जमीन देने के लिए जरूरी 11 बिंदुओं पर काम करने का संकल्प पारित किया। इन बिंदुओं को एसडीजी-11 (सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल-11) नाम दिया, जिस पर सभी ने संयुक्त हस्ताक्षर किए। 

बता दें कि 2030 तक शहरों को सस्टेनेबल डेवलपमेंट (टिकाऊ विकास) पर जोर देना होगा। इसके लिए 3-आर को जरूरी बताया गया। यह आठवीं रीजनल 3-आर फोरम इन एशिया एंड द फैसिफिक का आयोजन यूनाइटेड नेशन, केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय, प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।

1. 3-आर कॉन्फ्रेंस में 11 बिंदुओं पर काम करने का संकल्प लिया गया।

2  शहरी कचरा प्रबंधन के काम को गति देंगे, कचरा कम करेंगे। उसका पुन:उपयोग और उसे परिवर्तित भी करेंगे।

3. शहर को साफ, स्वच्छ, सुरक्षित, स्मार्ट बनाने के लिए काम करेंगे। 3-आर पॉलिसी को अपनाते हुए जीरो वेस्ट सोसायटी बनाएंगे।

4. ईको-प्रोडक्ट, ग्रीन एनर्जी, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, जल स्रोतों के संरक्षण, कम्पोस्टिंग, सेफ डिस्पोजल ऑफ  एग्रीकल्चर वेस्ट, ग्रीन सिटी डेवलपमेंट पर काम करेंगे।

5. जनता को प्रेरित करेंगे और यह भी प्रयास होगा कि जहां से कचरा निकल रहा है, वहीं निपटान हो जाए।

6. एनजीओ, सामाजिक संस्थाओं को भी जोड़ेंगे।

7. महिला, बच्चों, दिव्यांगों को सुरक्षा देंगे, हरियाली और पब्लिक स्पेस बढ़ाएंगे, धरोहरों को संरक्षित करेंगे।

8. प्लास्टिक का उपयोग कम करेंगे।

9. गंदे पानी को रिसाइकिल करेंगे, वेस्ट वॉटर के ज्यादा से ज्यादा उपयोग पर भी काम करेंगे।

10. माइक्रो प्लास्टिक, केमिकल के साथ ई-वेस्ट और मेडिकल वेस्ट भी कम करने का प्रयास करेंगे।

11. टेक्नालॉजी का उपयोग करेंगे, वाहनों की निगरानी, इनमें लगने वाले ईंधन को कम करना, स्टाफ को  सुविधाएं देने पर भी काम करेंगे।

12. कचरा प्रबंधन से जुड़ी सभी जानकारी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साझा करेंगे। काम के अच्छे मॉडल  को 3-आर के साथ लागू करेंगे।