Loading...
अभी-अभी:

चारो विधानसभा जीतकर हम कांग्रेस मुक्त बड़वानी जिला बनाएंगे : अभिलाष पांडेय

image

Jun 19, 2018

युवा मोर्चा की संकल्प यात्रा लेकर आये प्रदेश के युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष पांडेय आज युवा संकल्प अभियान यात्रा लेकर बड़वानी आये रैली के साथ भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता उत्साह से भरे रैली के रूप में पांडेय को लेकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए झंडा चौक पहुँचे जहाँ युवाओं को सम्बोधित कर पत्रकारों से रूबरू हुए पत्रकार वार्ता में अभिलाष पांडेय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुये कहा के महंगाई कांग्रेस के समय थी जिसे भाजपा सरकार ने नियंत्रित किया है।

भाजपा सरकार लाई जीरो प्रतिशत ब्याज दर

किसान आत्महत्या मामले पर इन्होंने कहा के प्रदेश का किसान कर्ज से खुदखुशी कर रहा है ये कांग्रेस के अनर्गल आरोप है भाजपा का नारा है जीरो किसान हीरो किसान क्यो के दिग्विजय सिंह 18 प्रतिशत ब्याज के साथ किसानों को छोड़ कर गए थे जिन्हें भाजपा सरकार जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर ले आई  है।

कांग्रेस मुक्त बड़वानी

पांडेय ने राहुल गांधी के प्रदेश में सरकार बनने पर 10 दिनों में कर्ज माफी के बयान पर कहा के 55 सालों में कुछ नही किया किसानों का अब क्या करेंगे वन्ही बेरोजगारी के सवाल पर पांडेय ने कहा के नोजवानो को स्वरोजगार की तरफ ले जाकर सीएम उधोगो से जोड़ रहे है रोजगार के लिए सरकार ने काम शुरू कर दिया है सीएम बहोत जल्द नोकरियो के लिए भी रास्ते खोल रहे है वही आज बड़वानी में युवाओं ने संकल्प लिया कि बड़वानी की चारो विधानसभा जीतकर कांग्रेस मुक्त बड़वानी बनाएगे।