Loading...
अभी-अभी:

सिवनीः मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया दिघोरी गांव में एक चुनावी सभा को सम्बोधित

image

Apr 25, 2019

राजेन्द्र तरवरे- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ आज सिवनी के दिघोरी गांव पहुंचे जहाँ उन्होंने सिवनी के विश्व प्रसिद्द गुरु रत्नेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विश्व के सबसे बड़े स्फटिक शिवलिंग के दर्शन कर पूजा अर्चना की और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत का आशीर्वाद भी मांगा। पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिघोरी गांव में आयोजित एक चुनावी सभा को सम्बोधित कर बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मधु भगत को वोट करने की अपील की।

कमलनाथ ने कहा मोदी सरकार झूठ और फरेब कर जनता को कर रही गुमराह

अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की मोदी सरकार झूठ और फरेब की राजनीति कर देश की जनता को गुमराह कर रही है। नरेंद्र मोदी जी ने जनता से जो वादे किये थे वो सिर्फ झूठे वादे निकले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कमलनाथ ने कहा कि मोदी जी गंगा सफाई करने निकले थे, लेकिन उन्होंने गंगा को तो साफ़ नहीं किया, बल्कि देश की बैंको को साफ़ कर दिया। इसीलिए देश की जनता कह रही है कि अब अच्छे दिन नहीं आये। मोदी जी के जाने के आखिरी दिन आने वाले हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर भी लगाया आरोप

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिवराज सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया, बल्कि शिवराज सरकार में माँ नर्मदा की सफाई के नाम पे 600 करोड़ रुपयों का भ्रस्टाचार किया गया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता से जो वादे किये थे। उन्हें पूरा किया है, चाहे किसानों का कर्ज माफ़ करना हो, बिजली का बिल हाफ करना या कन्यादान योजना की राशि दोगुना करना, जैसे वादे सिर्फ 100 दिन में कांग्रेस सरकार ने पूरे किये है।