Loading...
अभी-अभी:

सीएम शिवराज ने शिवपुरी मामले पर राजनीति न करने की दी नसीहत

image

Aug 16, 2018

शिवपुरी मामले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजनीति नहीं करने की नसीहत दी है आज मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी को लेकर उनका मन बहुत व्यथित है। ऐसे मौके पर उनकी सलामती की दुआ कर रहा हूं।

शिवपुरी मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनैतिक विरोध के लिए 10 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद दिग्विजय सिंह अपनी विश्वसनीयता कम नहीं करें। ऐसा कोई बांध ही नहीं है जिससे पानी छोड़ा जाता। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस हादसे में अपनी जान जोखिम में डालकर पानी में फंसे लोगों की जान बचाने वाले स्थानीय नागरिक रामसेवक प्रजापति ,निजाम खान, देवेन्द्र सिंह, बलराम समेत 6 लोगों का सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस हादसे में 45 लोगों को बचा लिया गया जबकि 6 लोग अभी मिसिंग हैं जिनकी खोजबीन जारी है।