Loading...
अभी-अभी:

व्यापम घोटाले में सीएम को सीबीआई ने दी क्लीन चिट

image

Aug 17, 2018

सचिन राठौड़ - राजपुर में कांग्रेस की हुई सभा का संचालन प्रदेश कांग्रेस सचिव नानेश चौधरी द्वारा किये जाने पर  भारतीय जनता पार्टी ने किया विरोध कहा व्यापम घोटाले में जंहा सीएम को सीबीआई ने क्लीन चिट दी वन्ही कांग्रेस की सभा मे व्यापम घोटाले का आरोपी कार्यक्रम का संचालन कर रहा है किस दिशा में जाना चाहती है कांग्रेस शायद ये संचालन यही दर्शा रहा है। 

बड़वानी जिले के राजपुर मैं आज कांग्रेस की आम सभा थी और  इस सभा को संबोधित करने कांग्रेस के दिग्गज नेता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और स्थानीय विधायक और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बाला बच्चन मंच पर मौजूद थे लेकिन इस मंच का संचालन कर रहे नानेश चौधरी जो कि  व्यापम घोटाले में आरोपी है को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा के कांग्रेस किस चरित्र की बात कर रही है।

कमलनाथ जिस सभा को सम्बोधित करने आये उस सभा का संचालन व्यापम घोटाले का आरोपी नानेश चौधरी कर रहा है जो व्यापम घोटाले में 15 माह जेल में रहा और अभी भी न्यायालय में प्रकरण चल रहा है और एक अपराधी से कांग्रेस ने आज संचालन करवाया इससे कांग्रेस का क्या चरित्र है कांग्रेस किस ओर जाना चाहती है कांग्रेस की दिशा क्या है ये इस मंच के संचालन से साफ हो गया है।