Loading...
अभी-अभी:

उमरियाः चैत्र नवरात्रि पर्व की मची रही धूम, माता दुर्गा व श्रीराम जन्मोत्सव में डूबे भक्तजन

image

Apr 14, 2019

राजकुमार गौतम- चैत्र नवरात्रि पर्व के दौरान पूरे प्रदेश में जगत जननी माता दुर्गा की आराधना व व्रत का पालन किया गया। इसी क्रम में उमरिया के बिरसिंहपुर पाली में भी माता दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्र बड़े ही श्रद्धा के साथ भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। यहाँ का विशाल जावरा जूलूस पूरे देश में प्रसिद्ध है।

आदिशक्ति माता बिरासिनी मंदिर में भी भक्तिमय माहौल

बिरासनी नगर के ह्रदय स्थल में बिराजी आदिशक्ति माता बिरासिनी मंदिर में भी भक्तिमय माहौल में भक्तगण पूजा अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। माता बिरासिनी मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं द्वारा मनोकामना जवारे ज्योति कलश स्थापित की गई थी जो श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना रहा। मातारानी के जवारे चल समारोह में नगर के गणमान्यजन सहित नेता जनप्रतिनिधि उपिस्थत रहे। वहीं जवारे का चल समारोह का दृश्य ऐसा लग रहा था  मानो किसी ने सड़क में लम्बी हरी चादर बिछा दी हो। जवारे के चल समारोह में भक्तों ने 5 किलोमीटर तक सर पर कलश रख एवं बाना लेकर चल समारोह में अपनी मन्नत मांगी।