Loading...
अभी-अभी:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची बरेली

image

Sep 29, 2018

अकित तिवारी - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा हेलीकॉप्टर द्वारा बरेली पहुंची  जहां हेलीपैड से होते हुए सभा स्थल तक पहुंचने के बीच  कांग्रेसियों और आरक्षण के विरोध में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन दिखाए काले झंडे शिवराज सिंह मुर्दाबाद के लगाए नारे  नारे में  कहा जा रहा था शिवराज सिंह देख ले तेरा काल है हम माई के लाल है यात्रा सभा स्थल दशहरा मैदान में पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित किया और संबोधन के दौरान कहा कि जल्द ही बरेली को नगर परिषद से नगर पालिका  का दर्जा दिया जाएगा।

बरेली में ही एसपी कलेक्टर बैठेंगे यहां के लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा यह सौगात अपने उद्बोधन में दी साथ ही जनता को अपनी योजनाएं और उपलब्धियां गिनाई और जनता से पुन शिवराज सरकार को आशीर्वाद देने की अपील की सभा के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा सोते नजर आए वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की व्यवस्था में मीडिया के लिए कोई व्यवस्था नजर नहीं आइ सभी मीडिया कर्मी भी धूप में खड़े नजर आए ना ही उनको बैठने के लिए कुर्सियां नहीं  सर पर छांव और ना ही पीने के लिए पानी तक नसीब नहीं हुआ।

इस दौरान साधना सिंह ने खुद उठा कर कुछ पानी की बाटल मीडिया कर्मियों को दी भाजपा की सरकार से पहले मध्य प्रदेश एक बीमारू राज्य था हमने निरंतर विकास के कार्य किए हैं और मध्य प्रदेश को प्रगति की ओर ले जाया जा रहा है यदि जनता पुनः मौका देती है  तो जनता के आशीर्वाद से प्रदेश को विकासशील प्रदेश बनाया जाएगा।