Loading...
अभी-अभी:

खकनार में शीत लहर का कहर पारा गिरा 5 डिग्री, वैज्ञानिकों ने किया क्षेत्र का दौरा फसल के बचाव हेतु दी जानकारी 

image

Jan 1, 2019

दुर्गेश पाठक - बुरहानपुर जिले की खकनार तहसील में बीते 2 से 3 दिनों से लगातार क्षेत्र में चल रही शीतलहर के चलते पारे में 5 डिग्री तक गिरावट आने से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की केला एवं तरबूज की फसल सुख कर बर्बाद होने की कगार पर आ चुकी है समस्या को देख जिले से आए कृषि वैज्ञानिकों ने खकनार क्षेत्र का दौरा कर खेतों में जाकर केला एवं तरबूज की फसल का निरीक्षण किया साथ ही किसानों को गिरते पारे एवं शीतलहर के चलते फसल को बचाने हेतु उपाय बताए।

जिसे किसान अपनी फसल को शीतलहर से बचा सके खकनार तहसील क्षेत्र की बात की जाए तो यहां 20 हजार हेक्टेयर से अधिक केले की फसल लगी हुई है क्षेत्र में ठंडी सुर्ख हवाएं चलने से पारा 5 डिग्री के आसपास जा गिरा जिसका असर केला एवं तरबूज की फसल पर देखा गया जिसमें केले के पत्ते सूख गए उसी प्रकार तरबूज की फसल पर भी पौधे सूखने जैसी समस्या देखी गई।

फसल को ठंड से बचने हेतु कृषि वैज्ञानिक राजेश चतुर्वेदी व आर.एस.तोमर सहायक संचालक उद्यान विभाग ने बताया की गिरते तापमान के चलते करपा व ओवर सिंगा टोका नामक बीमारी के चलते केली एवं तरबूज में इस प्रकार की समस्या देखी जा रही है जिसे हम विभिन्न उपायों के जरिए इस प्रकार की बीमारी से फसल को बचा सकते हैं जिसमें मुख्यतः रोजाना ठंड के मौसम में 2 से 3 घंटे रात्रि में फसल को पानी देकर सिंचित किया जाना चाहिए साथ ही खेत की मेड पर आग जलाकर  निकलने वाले धुएं से भी टेंपरेचर को कम किया जा सकता है वही केली में यूरिया एवं अमोनियम सल्फेट डालना चाहिए जिससे फसल में गर्मी बनी रहे एवं गिरते तापमान से फसल स्वयं को बचा सके।