Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस विधायक का संतो पर बड़ा बयान, संतो को कहा लालची और ब्लैकमेलर

image

Apr 9, 2018

संतों को राज्य मंत्री का दर्जा देने के बाद अब भिंड से कांग्रेस विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह ने हमला बोला है। कांग्रेस के विधायक सिंह ने दर्जा प्राप्त करने वाले संतों को लालची, ब्लेकमेलर और दलाल करार दे दिया है। बता दें सिंह ने जबलपुर पहुंचकर भारत बंद में हुई हिंसा के लिए  भाजपा और आरएसएस को जिम्मेदार बताया वहीं आगामी चुनाव में बसपा कांग्रेस गठबंधन के भी संकेत दे दिये।

संतों का भगवा चोला जब राजनीति के सफेद रंग से मिलता है तो दाग तो लगने ही हैं। प्रदेश सरकार ने पांच संतों को राज्यमंत्री का दर्जा क्या दिया कि सियासी गलियारों से विवादित बोल बाहर आने लगे। राज्यमंत्री जालम सिंह ने शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती को शंकराचार्य बताकर कांग्रेसी संत ठहराया था तो अब गेंद कांग्रेस के पाले में थी। जबलपुर पहुंचे भिंड से कांग्रेस विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह ने राज्यमंत्री का दर्जा पाने वाले संतों पर तीखे बयान से हमला बोला। उन्होंने उन्हें लालची,ब्लेकमेलर और दलाल तक करार दे दिया। वे यहीं नहीं रूके बल्कि यह बता दिया कि ऐसे संतों को जनता जवाब देगी। सिंह ने ग्वालियर संभाग में भारत बंद के लिए आरएसएस और भाजपा को जिम्मेदार बताया। उनका कहना था कि आरएसएस राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ न होकर राष्ट्रीय षणयंत्रकारी संगठन बन गया है।

कांग्रेस की बढ़ाई उम्मीदें
उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने लंबे वक्त से प्रदेश की सत्ता से दूर कांग्रेस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। वहां सपा और बसपा गठबंधन बना तो मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस ऐसे की गठबंधन की आस में चल पड़ी है। विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह ने यह साफ कर दिया कि बसपा समेत समान विचार के दलों के साथ पार्टी गठबंधन कर सकती है और उसके लिये उन दलों से बातचीत भी शुरू हो चुकी है।

बसपा और कांग्रेस गठबंधन के दिए संकेत
कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह ने बसपा और कांग्रेस गठबंधन के संकेत दे दिये हैं। उन्होंने अपने बयान में यह बात मान ली है कि ग्वालियर अंचल में दलित वोट बैंक बसपा के साथ है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि सिर्फ ग्वालियर या फिर प्रदेश में भारत बंद के दौरान बसपा ने अपने वोट बैंक बढ़ाने में कामयाबी हासिल कर ली है। खैर अब यह आने वाला वक्त ही तय करेगा कि सियासी चुनाव किस प्रकार करवट बदलेगा।