Loading...
अभी-अभी:

इंदौरः कांग्रेस मंत्री बैठक, लोकसभा में मिली हार की समीक्षा जारी

image

Jun 3, 2019

अज़हर शेख- मध्यप्रदेश में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में लगातार समीक्षा का दौर जारी है। लोकसभा व राज्य सरकार के मंत्री और कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता और कांग्रेस के प्रत्याशियों से हार की वजह जान रहे हैं। रविवार को इंदौर में झाबुआ, खंडवा और इंदौर लोकसभा में मिली हार की समीक्षा की गई। जहाँ प्रदेश चिकित्सा शिक्षा और सांस्कृतिक मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय कपूर ने लोकसभा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से हार के कारणों को जाना। हांलाकि, समीक्षा के बाद भी कांग्रेस के पदाधिकारी ठोस नतीजे पर नहीं पहुचें हैं कि आखिर कांग्रेस को इतनी बड़ी हार क्यों मिली है।

कांग्रेस ने एक बार फिर से ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए

कांग्रेस के पदाधिकारियों ने एक बार फिर से ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। सांस्कृतिक मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ का कहना है कि ईवीएम में कुछ तो गड़बड़ी हो सकती है। हांलाकि, वे चुनाव आयोग पर सवाल नहीं उठा रही हैं, लेकिन ये सवाल सभी के मन में जरुर उठता है कि जिस देश ने ईवीएम बनाई है, वहां पर भी ईवीएम को बंद कर बैलेट पेपर से चुनाव शुरू हो गए। जबकि भारत में अभी भी ईवीएम से चुनाव कराए जा रहे हैं। इतनी बड़ी हार का अंदाजा किसी को नहीं था। इसके अलावा नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी कई आशा हैं कि नया पीसीसी अध्यक्ष उर्जावान होना चाहिए।

भाजपा के आगे कांग्रेस अपनी मार्केटिंग नहीं कर पाई

इधऱ संजय कपूर ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि भाजपा ने जिस तरह का झूठ का माहौल बनाया था, उसके आगे कांग्रेस अपनी मार्केटिंग नहीं कर पाई है। हमारी योजना लोगों तक नहीं पहुंची। संजय कपूर के साथ ही झाबुआ से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे कांतीलाल भूरिया ने भी भाजपा पर गलत प्रचार का आरोप लगाया है, लेकिन इतनी बड़ी हार को अंदाजा उन्हें भी नहीं था। हांलाकि, उप चुनाव में अपनी दावेदारी के सवाल को वे जरुर टाल गए।