Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस ने फैलाया सिंधिया के नाम का जाल, लोगों को किया भ्रमित : भाजपाई नेता

image

Dec 12, 2018

धर्मेन्द्र शर्मा : ग्वालियर जिले में भाजपा के खराब प्रदर्शन पर अब उसके नेता कांग्रेस पर भ्रम जाल फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा का कहना है कि हम अपनी योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक नहीं पहुंचा सके और उन्हें प्रचारित नहीं कर पाए ।वही कांग्रेस ने ग्वालियर चंबल संभाग में यह कहकर भ्रम जाल फैलाया कि यहां कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा हुआ तो मुख्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बनेंगे। जिससे क्षेत्र का विकास होगा और लोग कांग्रेस के फैलाए भ्रम जाल में फंस गए इसलिए ग्वालियर चंबल संभाग में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर हुआ है और भाजपा का प्रदर्शन बेहद खराब।

उधर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पिछले 15 सालों से जिस तरह बेरोजगारी महंगाई और कुशासन भाजपा ने चलाया उससे उस की दुर्गति हुई है। कांग्रेस ने कहा कि जनता ने विश्वास जता कर कांग्रेस का साथ दिया है। इसलिए किसानों छात्रों महिलाओं और सभी वर्गों का एक ध्यान में रखते हुए सरकार प्रभावी कदम उठाएगी जिस में महंगाई पर कंट्रोल करना पहली प्राथमिकता होगी वहीं किसानों का कर्ज माफ करना भी कांग्रेस के एजेंडे में शामिल है। भाजपा सरकार ने खाली खजाना छोड़ा है और लाखों करोड़ का उस पर कर्ज है। फिर भी कांग्रेस नेता कोई रास्ता निकाल कर जनता को राहत देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।