Loading...
अभी-अभी:

खोखले वादों को लेकर चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस : राकेश सिंह

image

Jun 19, 2018

हरदा की कच्छ कड़वा पाटीदार समाज की धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत के लिए मंत्र दिया उन्होंने जिले की दोनों ही विधानसभा में केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए वही कार्यकर्ताओं को गुटबाजी से दूर रहने की हिदायत दी वही विपक्षी दलों के द्वारा सरकार को बदनाम करने पर लगाम कसने की कही हरदा में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कर्ज माफ़ी के मुद्दे पर कांग्रेस ने जीता चुनाव

हरदा में मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के कहा कि कांग्रेस कमजोर नेतृत्व और खोखले वादों के बल पर चुनाव लड़ना चाहती है वही कांग्रेस और गुटबाजी एक दूसरे के पूरक हैं कांग्रेस में कई मुख्यमंत्री है अब देखना है कि ये कितने दिन साथ रहते हैं चुनाव आते आते ही ये अलग हो जाएंगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों की कर्ज माफ़ी के मुद्दे को लेकर पंजाब में चुनाव जीता है।

शिवराज सिंह के नेतृत्व में चौथी बार सरकार

लेकिन वहां बहुत कम किसानों को कर्ज माफी मिल पाई है कर्ज माफी कोई अंतिम समाधान नहीं है यदि अभी पंजाब में चुनाव करा दिए जाये तो वहा कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा उनका कहना है कि भाजपा विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाकर आगामी विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चौथी बार एवं केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनाने जा रही हैं।