Loading...
अभी-अभी:

परासिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस कार्यकताओं ने होर्डिंग के जरिये किया विजय का दावा

image

Dec 10, 2018

अनिल डेहारिया : चुनाव के उपरांत अभी मतगणना होना बाकी है। आगामी 11 नवंबर को मतों की गिनती के उपरांत ही यह तय होगा कि जनता किसके साथ है। लेकिन परासिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सोहन वाल्मीक की जीत को लेकर कार्यकर्ताओ को  इतना विश्वास है कि मतगणना के पूर्व ही पोस्टर बैनर के जरिये अभी से बधाईयो का दौर प्रारंभ हो गया है। 

इस होर्डिंग में सोहन वाल्मीक के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद कमलनाथ की भी तस्वीर है। इसके अलावा इस होर्डिंग में गोविंद बिजोलिया एवं अभारकर्ता लवकुश अग्रवाल की भी तस्वीर है। जिससे यह साफ है कि यह होर्डिंग क्षेत्र के जाने माने व्यवसाई लवकुश अग्रवाल द्वारा लगाया गया है। लेकिन यह उत्साह है या अतिउत्साह इस का फैसला जनता ही करेगी। और जनता ने अपना फैसला कर लिया है जिसका ऐलान 11 नवंबर को होगा। लेकिन मतदान के उपरांत ऐसे स्टंट से किसका फायदा होगा किसका नुकसान पता नही। लेकिन ऐसी उम्मीद किया जाता है कि सभी को जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिये। फिर वो चुनाव परिणाम से पहले हो या बाद में। क्योकि राजनैतिक दल एवं नेता यह जानते है कि यह पहला या अंतिम चुनाव नही है।