Loading...
अभी-अभी:

अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रसोईया संघ

image

Sep 28, 2018

शिवराम बर्मन : डिंडौरी जिले की समस्त रसोईया 26 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई है। रसोईयों के धरने में बैठने से स्कूलो में मध्यान भोजन प्रभावित हो रहा है। जिला कलेक्ट्रेट के सामने पंडाल लगाए जिले भर से रसोईया और स्व सहायता समूह की महिलाये काम बंद करके धरना प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन कर रही महिलाओ का कहना है कि उन्हें महीने भर काम करने पर सरकार 1000 रु मात्र दे रही है जिससे उन्हें अपने परिवार को पालने में कठिनाई हो रही है। अगर प्रदेश की सरकार उनकी मांगे नही मानती है तो प्रदर्शन कर रही सभी महिलाएं और उनके परिजन प्रदेश की सरकार को विधानसभा चुनाव में वोट नही देंगी।

वही मीडिया को जानकारी देते हुए प्रदर्शनकारी महिला बिद्दु बाई विश्वकर्मा का कहना है कि हम सभी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे है।हमारी रसोईया है जो 1000 रु में काम कर रही है।जो अपने बच्चो के पालन पोषण,पढ़ाई,लिखाई कुछ नही करवा पा रही है। वही स्व सहायता समूह में भी सरकार ने कटौती कर दी है खाद्यान्न और राशि दोनो में । इसमें भी बच्चों को पूर्ति नही हो पा रही है। हम लोग बच्चो को सही भोजन नही दे पा रहे है।सांझा चूल्हा में भी मात्र 500 रु मानदेय दे रहे है अब 500 रु में अब हम क्या करें।

प्रदेश के सरकार की मुश्किल बढ़ाते हुए प्रदर्शन कर रही जिले भर की रसोइया  और स्व सहायता समूह की महिलाओ ने चेतावनी दी है कि अगर हमारी ये मांगे नही मानी जाती है तो हम सभी अनिश्चितकालीन धरने में बैठे रहेंगे और जो सरकार है हम और हमारा परिवार उसे वोट नही देगा  आगामी चुनाव में।