Loading...
अभी-अभी:

जंगल में मिला मादा तेंदुए का शव, बाइक के क्लच वायर के फंदे में फंसने से हुई थी मौत

image

Mar 23, 2019

रवि पाटीदार : बागली उप वन परिक्षेत्र के करनावद जंगल के समीप  शनिवार को एक सूखे नाले मेें तीन साल के मादा तेंदुए का शव मिला। तेंदुए की मौत बाइक के क्लच वायर के फंदे में फंसने पर आंते कटने से होना बताया जा रहा है।

वन विभाग ने इसे वन्यप्राणी की हत्या माना हैं लेकिन शिकार के उदेश्य से तेंदुए को मारने जैसा मामला प्रथम दृष्टया कम लग रहा है। इसकी वजह हैं की उसके सारे अंग सुरक्षित पाए गए है। शनिवार को करनावद जंगल में बीट क्रमांक 844 से आंधा किलोमीटर दूर राजस्व भूमि पर दोपहर को 3 से 4 वर्ष की मादा तेंदुए संदिग्ध अवस्था में मृत मिला जिसकी सुचना एक किसान ने वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही सीसीएफ उज्जैन, डीएफओ देवास टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए की मौत अप्राकृतिक बताई हैं। तेंदुए की कमर मे बाइक का क्लच वायर बंधा हुआ पाया गया। पूरे मामले की शनिवार देर रात तक जांच पडताल चलती रही हैं। शनिवार को तेंदुए का पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। वन विभाग व्दारा वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।