Loading...
अभी-अभी:

राजनीति क्या नही करा देती बावजूद इसके प्रदेश के दोनो बड़े नेता एक साथ आये नज़र

image

Jun 16, 2018

पूरे देश मे आज बड़े ही धूम धाम से ईद का त्यौहार मनाया गया वही राजधानी भोपाल मे ईदगाह मे सुबह 7.30 बजे नमाज अता की गई राजनीति क्या नही करा देती है एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने वाले प्रदेश के दोनो बड़े नेता आज एक ही मंच पर साथ साथ नजर आये जी हां ईद का मौका और लोगो को ईद की शुभकामनाऐं देने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ईदगाह पहुंचे तो वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी ईदगाह पहुंचे साथ दोनो के औऱ भी नेता रहे।

मजे की बात ये रही की दोनो नेता एक दूसरे पर लगभग आरोप प्रत्यारोप लगाते देखे जाते है मगर आज दोनो एक साथ एक ही मंच पर देखे गेय इतना ही नही दोनो नेताओं ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी और देश मे अमनचेन और खुशहाली की कामना की।

हालांकी ये बात अलग है की आज ईद का त्यौहार था औऱ दोनो नेताओं की मजबूरी रही होगी क्यों की कुछ ही महिनो मे विधानसभा चुनाव भी होना है तो एसे मे अल्पसंख्यक वर्ग को अनदेखा भी तो नही किया जा सकता है दोनो नेताओं ने मुश्लिम समाज के लोगो को ईद की बधाई दी साथ ही सीएम औऱ कमलनाथ दोनो एक दूसरे के गले मिले औऱ बधाई दी तो वही सीएम को ईदी देने के लिये भी लोग पीछे नही रहे औऱ इस बार सीएम को दो हजार रूपय की ईदी मुश्लिम भाई ने दी।