Loading...
अभी-अभी:

धार : महिला के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार

image

Oct 14, 2018

अशोक पाटीदार - धार जिले के कूक्षी थाना अंतर्गत महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़िता की शिकायत पर कूक्षी पुलीस ने  आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है दरअसल पीड़िता  उचित मूल्य दुकान  से अनाज लेकर कर जब अपने घर जा रही है थी तभी आरोपी महेंद्र ने पीड़िता को जबरजस्ती अपनी बाइक पर बैठाया और सुनसान इलाका देख कर उसके साथ दुष्कर्म जैसे घिनोने कृत्य को अंजाम दिया।

इस घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुँची  ओर अपने साथ हुये दुष्कर्म की जानकरी परिजनों को दी, जिसपर से पीडिता के परिजन उसको लेकर थाने पर पहुँचे और आरोपी के खिलाफ कूक्षी थाने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया, वहीं कुक्षी पुलीस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी को गिरफ्तार का न्यायालय के  समक्ष पेश किया और उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई हैं।