Loading...
अभी-अभी:

दिग्विजय सिंह अपनी एकता यात्रा पर ओरछा रवाना

image

May 30, 2018

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह अपनी एकता यात्रा पर ओरछा रवाना होने से पहले आज राज़धानी दिल्ली से जबलपुर पहुंचे जबलपुर में कुछ वक्त गुज़ारने के दौरान मीडिया से मुखातिब हुए दिग्विजय ने माना कि कॉन्ग्रेस पार्टी को एकता के सूत्र में पिरोना आज भी बड़ी चुनौती है जिसे उन्होने अपनी एकता यात्रा के ज़रिए कुबूल किया है।

एकता यात्रा का मकसद जीत के लिए एकजुट करना है

दिग्विजय ने कहा कि उनकी एकता यात्रा का मकसद प्रदेश में कांग्रेस के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिशन 2018 में जीत के लिए एकजुट करना है जबलपुर में पत्रकारों से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने आईबीसी-24 के ख़ुलासे का समर्थन करते हुए दावा किया कि प्रदेश में किसानों से जबरन बॉन्ड भरवाए जा रहे हैं और उनपर किसान आंदोलन से दूर रहने का दबाव बनाया जा रहा है।

राज्य सरकार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है

दिग्विजय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी परेशान कर रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी मुसीबत की इस घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है जो किसान आंदोलन को अपना ख़ुला समर्थन देगी दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होने कांग्रेस नेताओं पर किसान आंदोलन भड़काकर लाशों पर राजनीति करने का आरोप लगाया था।

राज्य सरकार पर लाशें बिछाकर राजनीति करने का लगाया आरोप

दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस किसानों को भड़काने की बजाए उनके हक के लिए उनके साथ खड़ी है और लाशें बिछाकर राजनीति करने का काम कांग्रेस ने नहीं बल्कि बीते किसान आंदोलन में खुद राज्य सरकार ने किया था दिग्विजय ने बीते किसान आंदोलन में मारे गए 5 किसानों के मामले में अब तक दोषी अधिकारियों पर कार्यवाई ना होने पर सवाल उठाए है।

सरकार की कथनी और करनी में अंतर की वजह से ही किसान नाराज़

दिग्विजय ने आरोप लगाया कि प्रदेश की तमाम मण्डियों में किसानों की उपज घटिया बताकर उसे रिजेक्ट किए जाने और फिर बीजेपी समर्थित व्यापारियों से वही फसल खरीद लेने का बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में सरकारी वादे के खिलाफ 2 हज़ार की बजाए सत्रह सौ पैंतस रुपए प्रतिक्विंटल की दर पर गेहूं खरीदी की गई है और सरकार की कथनी और करनी में अंतर की वजह से ही किसान नाराज़ हैं।

दलबीर सिंह सुहाग पर की टिप्पणी

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संपर्क फॉर समर्थन अभियान में उनकी पूर्व सेना अध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग से मुलाकात पर दिग्विजय ने सीधी टिप्पणी ना करते हुए कहा कि बीजेपी सर्जिकल स्ट्राईक का प्रचार ऐसे कर रही है जैसे सर्जिकल स्ट्राईक खुद पीएम मोदी और अमित शाह ने की हो दिग्विजय सिंह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राईक यूपीए शासनकाल में भी होती रही हैं लेकिन मोदी सरकार की तरह उसने इसका हल्ला नहीं मचाया।