Loading...
अभी-अभी:

बैरागढ़ः लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजयसिंह का बैरागढ़ का दौरा

image

Apr 6, 2019

विवेक शर्मा- कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजयसिंह बैरागढ़ पहुंचे। जहां दिग्विजय अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने यहां पहुंच कर ग्रामीणों के साथ ढोलक की थाप पर नृत्य किया। यहां उन्होंने सुमित्रा महाजन के चुनाव न लड़ने के पत्र पर सवाल खड़े किए और कहा कि जिन्होंने जनसंघ और भाजपा को स्थापित किया, जिन्होंने मोदी को प्रधानमंत्री बनाया उनके साथ ऐसा व्यवहार निंदनीय है। बीजेपी अब मोदी और अमित शाह की भाजपा हो गयी है। अटल जी और आडवाणी जी की भाजपा नहीं रही है। बीजेपी ने बीजेपी को स्थापित करने वालों का टिकिट काटा है। समर्पित नेताओं का टिकिट काटा है। उन्होंने आडवाणी, सुमित्रा, जोशी, और उमा भारती का टिकिट काटना निंदनीय बताया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपनी पूंजी भी बताया

उन्होंने अपने उद्बोधन की शुरुआत में भोपाल सीट से टिकट देने पर राहुल गांधी का धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी पूंजी आप है और चुनाव आपको लड़ना है उन्होंने जिला, मंडल और सेक्टर की कमेटियों में नए नाम जोड़ने के आदेश दिए साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपनी पूंजी भी बताया। संत जी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते मैंने हमेशा संत जी के आदेश का पालन किया और समस्याओं के निराकरण करने का प्रयास किया। उन्होंने विभाजन के समय को याद करते हुए कहा कि जिस समय विभाजन हुआ तब नेहरू ने सिंधी समाज को यहां बसाया था।

सिंधी समाज को बधाई दी 

उन्हीने सिंधी समाज को बधाई दी और कहा कि उन्होंने कभी किसी सिंधी और सरदार को भीख मांगते हुए नही देखा उन्होंने कॉंग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ नेता नारिमल नरियानी को भी याद किया। उन्होंने हुज़ूर सीट पर कोंग्रेस को मिले वोटों पर कहा कि हमे विश्वास नहीं था कि हम हुज़ूर जीत सकते हैं और आगे हम हुज़ूर भी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि मैने आज तक जो कहा है वो किया है, में झूठ नहीं बोलता। जो बोलता हूं सोच समझ कर बोलता हूं। उन्होंने आगामी चुनाव की रणनीति पर कहा कि मैंने यह तय किया है कि बूथ लेवल से लेकर मण्डल तक के पदाधिकारियों की मैं एक मीटिंग लूंगा। स्वागत सत्कार और नारेबाजी से चुनाव नहीं जीते जाते।

कार्यकर्ताओं को दिया जीत का नया फार्मूला

साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का नया फार्मूला देते हुए कहा कि एक-एक पदाधिकारी दो-दो ऐसे लोगों को कांग्रेस में लाये, जिनका कांग्रेस से कभी कोई संबंध नहीं रहा हो। उन्होंने कहा कि जिसको जो भी जिम्मेदारी मिली वहां से नतीजे मिलने चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि जहां से कांग्रेस नहीं जीती है वहां से भी कांग्रेस को जिताये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जितने पर न सिर्फ पट्टे मिलेंगे, वल्कि मकान भी मिलेंगे। पचौरी ने बेरोजगारी पर भी बीजेपी को घेरा और आंकड़े गिनाए साथ ही राम-राम के साथ अपना उद्बोधन समाप्त किया।