Loading...
अभी-अभी:

भोपाल- दिग्विजय सिंह भगवा औऱ साध्वी पर कुछ कहने से कतराये, आज भरेंगे नामांकन

image

Apr 19, 2019

संजय डोंगरदिवे- लोकसभा चुनाव की चकल्लस के बीच जहां पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में जुटे हुये हैं, वहीं हैरत की बात है कि दिग्विजय सिंह ने भगवा औऱ साध्वी पर चुप्पी साध ली है।

जब इस बारे में कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को साध्वी के बारे में बोलने की क्या जरुरत है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का पूरा ध्यान भोपाल के विकास पर है। दिग्विजय भोपाल के लिए विजन डाक्यूमेंट लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा साध्वी प्रज्ञा पर तंज कसते हुए मानक ने कहा कि चुनाव के बाद प्रज्ञा का पता नहीं चलेगा कि आखिर वह कहां जाएंगी। मानक का कहना है कि प्रज्ञा  को के.पी सिंह ने गिरफ्तार करवाया था और बाद में बीजेपी ने उन्हें बडे पद से नवाजा था।

आज दिग्विजय सिंह करेंगे नामांकन दाखिल

कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने कल प्रेस कॉंफ्रेंस कर दिग्विजय सिंह के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि दिग्विजय सिंह 20 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह भोपाल के विजन डाक्यूमेंट के साथ चुनाव मैदान में उतर रहै हैं और भोपाल का विकास दिग्विजय सिंह की पहली प्राथमिकता रहेगी।

वहीं उन्होंने यह भी बताया कि दिग्विजय सिंह ने हनुमान जयंती के अवसर पर भोपाल के विभिन्न हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की औऱ प्रदेश की खुशहाली की मंगल कामना की। दिग्विजय सिंह के साथ 4 से 5 लोगों का समूह जाएगा फॉर्म भरने। दिग्विजय सिंह अपने निवास से कल 2:00 बजे नामांकन भरने पहुंचेंगे कलेक्ट्रेट कार्यालय। नामांकन भरने के दौरान कार्यकर्ता से अपील की गई है कि वह क्षेत्र में अपना कार्य करते रहें।