Loading...
अभी-अभी:

जबलपुरः नहीं मिल पा रहे तिलहरी क्षेत्र के विस्थापितों को उनके मूलभूत अधिकार

image

May 28, 2019

अरविन्द दुबे- जबलपुर की मदन महल की पहाडियों से बेदखल किये गए परिवारों को तिलहरी क्षेत्र में बसाया गया है, लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें कोई भी मूलभूत सुविधायें उपलब्ध नहीं करायी हैं। जिससे सैकड़ों लोग खुले आसमान के नीचे दिन गुजार रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का दावा है कि तेज गर्मी की वजह से दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गयी है। इन विस्थापितों को उनके मूलभूत अधिकार दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी भी सामने आ गयी है।

विस्थापितों के समर्थन में भाजपा आया आगे

भाजपा नेता कमलेश अग्रवाल और जय सचदेव के नेतृत्व में सैकड़ों विस्थापितों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन दिया और सुविधाओं की मांग की। विस्थापितों और भाजपा नेताओं ने मांग की कि विस्थापितों के रहने के लिए बनायी जा रही गुमटियों में धूप से बचने के उपाय किये जायें। बिजली की सप्लाई चालू की जाए, पीने का साफ़ पानी उपलब्ध कराया जाए। साथ ही वहां पर अस्थायी पुलिस चौकी का निर्माण और एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाए। इन मांगो का एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। जिला प्रशासन ने विस्थापितों की इन मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया।

विस्थापितों को मूलभूत सुविधायें न उपलब्ध कराये जाने पर भाजपा करेगी उग्र आंदोलन

भाजपा नेता कमलेश अग्रवाल ने कहा है कि भाजपा शासन काल में भी सैकड़ों परिवारों को विस्थापित किया गया था, लेकिन सरकार ने इन विस्थापितों को मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करायी थी। जिससे किसी भी विस्थापित को तकलीफ नहीं उठानी पड़ी, लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार लोगों को विस्थापित करने के बाद उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा रही है। इससे विस्थापित नरक के सामान जिंदगी जी रहे हैं। यदि जिला प्रशासन ने जल्द ही इन्हें मूलभूत सुविधायें उपलब्ध नहीं करवाया तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी।