Loading...
अभी-अभी:

मनचले की हुई जम कर धुनाई, महिलाओं ने बरसाए डंडे और चप्पल

image

May 9, 2018

देपालपुर इंदौर के बीच मुख्य मार्ग पर बसा आगरा गांव जहां चौराहे पर आज पहली बार एक अलग ही नजारा था जहां महिलाएं एक युवक की डंडों व चप्पलों से जमकर धुनाई कर रही थी वही मनचला नीचे मुंह कर पीटता रहा तथा हाथ जोड़कर बहन बहन करता रहा लेकिन महिलाएं इतनी क्रोधित थी कि उन्होंने उसकी खूब पिटाई की।

आगरा चौराहे पर एक मनचले शराबी युवक ने वहां पर बैठी महिलाओं को छेड़ दिया जिसे महिलाएं सहन नहीं कर पाई और युवक की जमकर पिटाई कर दी बताया जाता है कि युवक पड़ोस के गांव सुमठा का  घर जमाई बनकर रहता था लेकिन उसे महिलाओं पर आया प्यार और उस प्यार को महिलाओं ने कर दी धुनाई इधर युवक महिलाओं से छोड़ देने की  माफी मांगता रहा पर लोगों ने और महिलाओ ने युवक को नही छोड़ा और धना धन चप्पलो से पिटाई करती रही।

महिलाओं ने जमकर पिटाई करने के बाद अपना गुस्सा शांत होते ही युवक को  छोड दिया पुलिस  थाने में नही ले गई मामले का वीडियो वायरल हुआ जिसमें महिलाएं कर रही जमकर पिटाई।