Loading...
अभी-अभी:

डॉक्टर के घर चोरों का धावा, पति पत्नी को डंडे से किया घायल

image

Jun 2, 2018

हरदा की कृषि उपज मंडी के नजदीक जोशी कॉलोनी में रहने वाले डॉ. पराग नाईक के घर रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच चोरों ने धावा बोल दिया। इस दौरान नींद खुलने के दौरान चोरों के डॉक्टर की बेटी सहित दोनों पति पत्नी के सिर लकड़ी के हाशिये से हमला कर दिया।

हरदा में देर रात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पराग नाइक के घर की खिड़की को उखाड़ कर दो अज्ञात बदमाश चोरी की नीयत से घुस आए। बदमाशों ने घर के अलग अलग कमरों में जाकर देखा, इस दौरान डॉक्टर नाइक की बेटी के मुंह पर टार्च दिखाया। चोरों को सामने देख बेटी जोर से चिल्लाई तभी चोरों ने बेटी की लकड़ी के डंडे से पिटाई शुरू कर दी। वहीं बेटी की आवाज सुन उठे डॉक्टर ने दंपत्ती के सिर पर भी हमला कर दिया। बेटी ने भी चोरों से डट के मुकाबला कर चोरों के साथ हाथापाई की वहीं बेटी को बचाने आये पिता डॉ. पराग नाइक के सिर पर दूसरे चोर ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी चोरी गए जेवरात और रुपयों की जानकारी नहीं है घायल होने की वजह से कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि कितने की चोरी हुई है।

उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँचकर जाँच शुरू कर दी है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दो अज्ञात व्यक्ति चोरी की बारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने डॉग स्क्वायड को भेज़ कर भी मौका मुआयना किया है।