Loading...
अभी-अभी:

दहेज की बलि चढ़ा एक रिश्ता, लड़के ने की वरमाला के दौरान पैसों की मांग

image

May 13, 2018

मामला सागर शहर के उपनगर मकरोनिया का है जहाँ के गौर नगर में रहने वाले चतुर्भुज अहिरवार के एमबीबीएस लड़के अभिमन्यु की शादी एमपी के सिवनी जिला के रहने वाले कलूटे अहिरवार की पुत्री नीतू से तय हुई थी जिसके लिए दुल्हन के परिजन रिश्तेदारों के साथ सागर आये थे शहर की आलीशान होटल में शादी का कार्यक्रम था ।

शादी की तय सभी रस्मे चालू थी जब वर माला का समय आया तो लड़का पक्ष ने 15 लाख रुपए नगद ओर 5 तोला सोने की चेन की मांग कर शादी से इनकार कर दिया घटनाक्रम से हतप्रभ लड़की पक्ष ने मनुहार करने की कोशिश की लेकिन जब वर पक्ष टस से मस नही हुए तो लड़की पक्ष के लोग पुलिस स्टेशन पहुंचे।

शहर के पद्माकर नगर थाने के बाहर लड़की पक्ष के लोग तड़के 3 बजे से बैठे रहे सुबह 8 बजे पुलिस अधिकारियों ने उनका आवेदन लिया और जांच के बाद कार्यवाही की बात कही जिस शादी के लड़की वालों ने सपने देखे थे उन सपनों को दहेज के दानव ने खा लिया लड़की वालों ने अपनी बेटी के लिए डॉक्टर लड़का देखा था लड़की ने भी अपने पति को लेकर सपने बुने होंगे लड़की वालो ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज की भी व्यवस्था की थी लेकिन फिर अचानक से और दहेज की मांग आयी और सब बिखर गया।