Loading...
अभी-अभी:

जवाः पटेहरा क्रमांक 2 के चांदी समिति में खरीदी न होने से किसान परेशान, सक्षम अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं

image

Dec 24, 2019

पंकज मिश्रा - जवा तहसील के पटेहरा क्र.2 के चांदी सर्किल के भुनगांव समिति के खरीदी केंद्र इटाव में जहां समिति द्वारा 16 दिसम्बर से खरीदी करने के लिए किसानों से कहा गया था, लेकिन आज तक खरीदी न होने से किसान परेशान हैं। जहां पर समित द्वारा पहले से ही 5 एकड़ में चारों ओर तार के बाड़े लगाकर बारदाना भी रखा गया है। जिसके कारण कई किसान अपनी धान लेकर खरीदी केंद्र इटाव में पहुंच कर कड़ाके की ठण्ड में धान बेचने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन खरीदी प्रभारी का अता पता ही नहीं है। सक्षम अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

धान लेकर 5 दिन से खरीदी स्थान इटाव में ठण्ड में बैठे किसान, समित प्रबंधक का अता पता नहीं

धान लेकर 5 दिन से खरीदी स्थान इटाव में ठण्ड में किसान बैठे हैं और समित प्रबंधक का कहीं भी अता पता नहीं है। वहीं किसानों का कहना है कि अब लीड प्रबंधक द्वारा यह कहा जा रहा कि अब यह खरीदी भुनगांव समिति के पास ही किया जायेगा। आखिर शासन द्वारा खर्च कर केंद्र बनाने के बाद पुनः किसके दबाव में यह खरीदी केंद्र बदला जा रहा है। क्या किसान अपनी धान लेकर इधर उधर का चक्कर लगाते रहेंगे या खरीदी भी होगी। किसानों का कहना है कि असमय वारिस से हम किसानों की धान भीगने से लाखों का नुकसान भी हो गया है और बची हुई धान भी नहीं खरीदी जा रही है। जबकि आसपास के सभी खरीदी केंद्रों में खरीदी चालू हो गई है।