Loading...
अभी-अभी:

मनावरः महर्षि गुरु श्री वाल्मीकि समाज की पंचायत का गठन, चौधरी व मुखिया नियुक्त

image

Dec 23, 2019

अशोक पाटीदार - मनावर विधानसभा में वाल्मीकि समाज की 4 जिलों की पंचायत ने सर्व सम्मति से मनावर पंचायत का गठन किया। जिसमें मनावर विधानसभा के उमेश जी खरे को चौधरी व श्याम बाबा आदीवाल को मुखिया बनाया गया।

पंचायत के गठन में 4 जिलों के चौधरी मुखिया एवं सरपंच पधारे

मनावर विधानसभा में महर्षि गुरु श्री वाल्मीकि समाज की पंचायत का गठन हुआ। मनावर पंचायत के गठन में 4 जिलों के चौधरी मुखिया एवं सरपंच पधारे। इन सब की सर्वसम्मति से मनावर विधानसभा में नवनियुक्त उमेश जी खरे को मनावर विधानसभा का चौधरी नियुक्त किया व श्याम बाबा आदिवाल को मुखिया बनाया गया। वाल्मीकि पंचायत का महत्व, अगर समाज में किसी के घर गम हो जाती है तो जिसका वाल्मीकि सेवा समिति के पंचायत सदस्यों द्वारा अपनी सेवा देना होता है। अगर समाज को लेकर किसी तरह की समस्या होती है तो यह वाल्मीकि पंचायत चौधरी व सदस्य अपना निर्णय लेकर समाज के लिए आवाज बनते हैं।