Loading...
अभी-अभी:

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने गोली मारकर की खुदखुशी

image

Sep 24, 2018

इरफान खान - शहडोल में भाजपा एक कद्दावर नेता ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शहडोल भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मार्तण्ड त्रिपाठी ने दोपहर के समय खुद को घर के एक कमरे में बंद करके लायसेंसी राइफल से गोली मारी। परिजनों ने बताया कि त्रिपाठी लंबे समय से कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे जिस कारण वो डिप्रेशन में भी रहने लगे थे। शहडोल पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं भाजपा नेताओं का त्रिपाठी के घर तांता लगा हुआ है।

कमरे में मिला सोसाइड नोट

भाजपा नेता मार्तण्ड त्रिपाठी को हाल ही में जयसिंहनगर विधानसभा सीट का चुनाव प्रभारी बनाया गया था। इसके साथ ही वे भाजपा प्रदेश कार्य समिति के भी सदस्य थे। पुलिस ने बताया कि मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण हर पहलू पर जांच की जा रही है। परिजनों के अलावा अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जिस कमरे में त्रिपाठी ने खुद को गोली मारी है वहा से एक सोसाइट नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है साथ ही उन्होंने हस्ताक्षर करके यह भी लिखा है कि मेरी मौत के लिए किसी दूसरे को दोषी न माना जाए।