Loading...
अभी-अभी:

पूर्व सांसद मीनाक्षी की सदभावना पदयात्रा, 105 किलोमीटर चलेंगी पैदल

image

Aug 16, 2018

नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने स्वतंत्रता दिवस पर किसान स्वाभिमान पदयात्रा की शुरुआत की है ये यात्रा सुखदेव मुनि की धरा सुखानंद महादेव से शुरू हुई है।

यात्रा में मीनाक्षी नटराजन जो दिन में 105 किलोमीटर पैदल चलेगी। सद्भावना पदयात्रा में मीनाक्षी नटराजन ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किए, कांग्रेस ने 70 साल जिस समभाव से देश बनाया उसे भाजपा ने 5 सालो में तोड़ने का काम किया।

पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज मे सदभावना लाना, पदयात्रा में पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, समंदर पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजित कांठेड़ सहित कांग्रेस नेता साथ पैदल चल रहे है, पदयात्रा में मीनाक्षी को महिलाओ व आमजन का अच्छा समर्थन मिला ।