Loading...
अभी-अभी:

विधानसभा चुनावो को देखते हुए भाजपा प्रदेश में सक्रिय, निकाली गई संकल्प अभियान रैली

image

Jun 16, 2018

विधानसभा चुनावो को देखते हुए भाजपा प्रदेश में सक्रिय होती दिख रही है जिसकी शुरुआत भाजपा के युवा मोर्चा ने कर दी है भाजयुमो द्वारा विस चुनावो को देखते हुए युवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर में रैली निकाली जा रही है जिसका संचालन भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पांडे कर रहे है अलग अलग कार्यक्षेत्र में कार्य कर रहे युवाओ को जोड़ने के लिए रैली प्रदेश के 35 जिलों में निकाली जाएगी।

मन्दसौर आये भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष ने  कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर आरोप लगाए है उन्होंने राहुल गांधी को राजनीति का लंगड़ा घोड़ा करार दिया है साथ ही अबकी बार 200 पार के नारे पर मीडिया रिपोर्ट्स के बारे में पूछने पर चुनावो में स्थिति अलग होने की बात कही है भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पांडे ने इस पूरे आयोजन के दौरान कांग्रेस को कोसने के साथ अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है।

किंतु देखना यह है कि चुनावो के नज़दीक आने पर यही कार्यकर्ता धरातल पर कितना कार्य कर पाते है और प्रदेश में डूबती भाजपा सरकार की नाव को कहा तक पार लगवा पाते है।