Loading...
अभी-अभी:

डोल ग्यारस पर भगवान निकले सरोवर स्नान को, मुस्लिम समाज ने मस्जिद के सामने किया दिलखोल कर स्वागत

image

Sep 22, 2018

राजेश लक्ष्कर - जलझूलनी एकादशी का पर्व जीरन नगर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया लम्बे अरसे बाद पहली बार जीरन के सभी ग्यारह राम-कृष्ण मंदिर के बेवाण (डोल) एक साथ सरोवर स्नान के लिए निकले सुबह से पूरे नगर का माहौल धर्म मय रहा दोपहर 3 बजे सभी मंदिरों के बेवाण सरोवर स्नान के लिए प्रतापगढ़ दरवाजे के समीप स्थित घाट पर पहुंचे यहां भगवान को जलझूलनी कर स्नान करवाया गया। जिसके पश्चात भगवान की आरती के साथ बेवाण नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मन्दिर के लिए निकले। जिसमें नगर के प्रमुख चौराहे पर श्री बजरंग व्यायाम शाला अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।

आयोजन को लेकर पुलिस और प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था नजर आई, पाटीदार मोहल्ले से जैसे ही बेवाण मस्जिद के सामने पहुंचे पुलिस और अधिक सचेत हो गई लेकिन यहाँ मुस्लिम समाज ने सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश करते हुए भगवान के बेवाण और भक्तजनों का दिलखोलकर स्वागत किया। मुस्लिम समाज ने इस मौके पर भगवान की बेवाण यात्रा में शरीक होकर भक्तो को केले भी बांटे।

इस मौके पर दोनों ही धर्म के धर्मावलंबियों ने झुम कर नाचते हुए अपनी पारम्परिक एकता का परिचय दिया इसके अलावा डोल ग्यारस पर निकलने वाले मंदिरों के बेवाण पूर्व में प्रतिवर्ष दो भाग में निकलते रहे है। लेकिन इस बार नगर के ग्यारह मन्दिरो के ग्यारह बेवाण एक साथ निकले जिससे उत्साह पूरे चरम पर रहा।