Loading...
अभी-अभी:

राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल पहुंची राजगढ़, आंगनवाड़ी केन्द्र एवं सिलाई सेंटर कार्यक्रम में हुई सम्मिलित

image

Sep 27, 2018

राजेन्द्र शर्मा : मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल आज जिले के एक दिन के प्रवास पर रही। राज्यपाल भोपाल से ब्यावरा होते हुए जिला मुख्यायल राजगढ़ पहुंची, मुख्यालय पर रेस्ट हाउस में सभी से मुलाकात की। महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई साथ ही सेंटर का शुभारंभ रिबिन काट कर किया। श्रीमती आनंदीबेन पटेल 26 सितंबर 2018 को भोपाल से राजगढ़ जिले में बाय कार से जिले के ब्यावरा तहसील के राजगढ़ जिले के कचनारिया गांव स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र एवं सिलाई सेंटर कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। 

तदोपरांत जिला मुख्यालय राजगढ़ में जिला चिकित्सालय में वन स्टाप सेंटर का रिबिन काट कर शुभारंभ, किया इसके बाद राज्यपाल कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास पहुंची जहां संवाद कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को सम्बोधित किया व छात्रावास के छात्र-छात्राओं से बातचीत कर सवाल जवाब किये और छात्रावास में सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। 

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुची जहाँ राज्यपाल का बेंड - बाजो के साथ स्वागत किया जहां राज्यपाल द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में पौधा रोपण कर नारी उदय केन्द्र का शुभारंभ किया। अपरान्ह ब्यावरा में स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा एवं स्वच्छता सम्मान समारोह में भाग लिया इसके पश्चात राज्यपाल जिले के मिनी कश्मीर कहे जाने वाले  नरसिंहगढ़ तहसील स्थित चिडिखों अभ्यारण्य का भ्रमण किया और अभ्यारण्य के बारे में जानकारी ली इसके बाद राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल भोपाल के लिये रवाना हो गई। इस मौके पर राजगढ़ कलेक्टर,एसपी सहित जिले के अधिकारी - कर्मचारी पूरे टाइम मौजूद रहे।