Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर : लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान में हैंडबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

image

Dec 22, 2019

विनोद शर्मा : ग्वालियर के लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान में 23 दिसम्बर  से 27 दिसम्बर तक महिला तथा 30 दिसम्बर से 3 जनवरी तक पुरूष वर्ग के पश्चिम क्षेत्रीय अर्न्तविश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। 23 दिसम्बर से शुरू हो रहे पश्चिम क्षेत्रीय अर्न्तविश्वविद्यालयीन हैंडबॉल महिला प्रतियोगिता का शुभारंभ जीवाजी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला के मुख्य आतिथ्य मे होगा।

समारोह में विशिष्ट अतिथि श्रीमती वरूणी नेगी (अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी, भारत) व श्री नवीन पुनिया (अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी, भारत) होंगे। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र व गोवा की कुल 54 विश्वविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन नॉकआउट कम लीग मैचों के आधार पर किया गया हैं। प्रतियोगिता के सभी मैच संस्थान परिसर में पांच आउटडोर हैंडबॉल कोर्ट पर आयोजित किये जाएंगे। इन पांच आउटडोर कोर्ट के अतिरिक्त प्रतियोगिता के लिए इंडोर कोर्ट को भी तैयार रखा गया हैं।