Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर: गूजरी महल में लगी महाकाल श्रृंगार की छाया चित्र प्रदर्शनी

image

Apr 21, 2018

ग्वालियर के गूजरी महल में विश्व विरासत दिवस के मौके पर उज्जैन के महाकाल श्रृंगार की छाया चित्र की प्रदर्शनी लगाई गई। यह प्रदर्शनी पांच दिन तक चलेगी, इस प्रदर्शनी में महाकाल के श्रृंगार अलग अलग 65 रूप में लोगो को देखने को मिलेंगे।

दरसअल ग्वालियर के गुजरी महल स्थित म्यूजियम में विश्व विरासत दिवस के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में उज्जैन के महाकाल के श्रृंगार की थीम को रखा गया है। प्रदर्शनी में भगवान महाकाल के 65 से अधिक छाया चित्र को डिसप्ले किया गया है। इस  प्रदर्शनी को शहर के कला और धर्म प्रेमी 25 अप्रैल तक देख सकेंगे। 

इस प्रदर्शनी को लगाने का उद्देश्य शहरवासियों को देश की धरोहर से रूबरू कराने के साथ साथ  उन लोगो के लिए भी है जो लोग उज्जैन नहीं जा पाते है वह यहां आकर छाया चित्र के दर्शन कर सकते है। इस तरह की प्रदर्शनी गुजरी महल में पहली बार लगाई गई है। वहीं इस प्रदर्शनी को देखने आ रहे लोग पुरातत्व विभाग के द्वारा लगाई महाकाल की प्रदर्शनी को अच्छी पहल बता रहे है। साथ ही महाकाल छायाचित्र के दर्शन कर काफी खुशी महसूस कर रहे है।