Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर: दो दिन पुरानी अज्ञात महिला की मिली लाश, धूप लगने से जली बॉडी

image

Jun 19, 2018

ग्वालियर के संजय नगर पहाड़ी पर दो दिन पुरानी एक अज्ञात महिला की लाश मिलने पर सनसनी फैल गई। महिला की किन परिस्थितियों में मौत हुई है यह कारण अज्ञात बना हुआ है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरसअल जनकगंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि संजय नगर पहाड़ी पर किसी अज्ञात महिला की लाश झाड़ियों के पास पड़ी हुई है। वही पुलिस सूचना के आधार पर मोके पर पहुंची। पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो पता चला कि महिला मानसिक रूप से पीड़ित थी और इसे दो दिन पहले देखा गया था। 

वहीं पुलिस का कहना है कि महिला की लाश दो दिन पुरानी है और धूप की बजह से उसकी खाल जल गई है। लेकिन मौत कैसे हुई यह कारण अज्ञात है। वहीं महिला के शव को पीएम के लिए रवाना किया है और पीएम रिपोर्ट के बाद ही इस बात का खुलासा हो सकेगा की महिला की मौत कैसे हुई है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।