Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर की विक्टोरिया मार्केट में जल्द ही बनेगा 7वाँ आधुनिक जूलॉजिकल म्यूजियम

image

Jun 19, 2018

ग्वालियर की विक्टोरिया मार्केट में जल्द ही भूवैज्ञानिक संग्रहालय(जियोलॉजिकल म्युजियम) आकार लेना शुरू कर देगा। यह देश का 7वाँ और आधुनिक जूलॉजिकल म्यूजियम होगा, इस म्युजियम में धरती की उत्पत्ति, चट्टानों का निर्माण, भूगर्भीय हलचल तथा भूगर्भीय संरचनाओं से परिचय कराने के लिए नमूने रखे जाएंगे। इस पर 35 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 

यह राशि केन्द्रीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (खनन) मंत्रालय की ओर से दी जाएगी। इसकी डीपीआर तैयार कर ली गई है। जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया खनन मंत्रालय भोपाल के डायरेक्टर ने यहां केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और निगमायुक्त विनोद शर्मा को डीपीआर सौंप दी। दरअसल विक्टोरिया मार्केट में बनाए जाने वाले म्युजियम में पांच गैलरियां प्रस्तावित हैं। 

पहली गैलरी में पृथ्वी की उत्पत्ति कैसे हुई, धरती में पत्थर, डायमंड सहित अन्य भूगर्भीय चीजें कैसे रहती हैं। मप्र का प्रमुख पत्थर कौन सा है, खनिज संपदा क्या है, यह प्रजेन्ट किया जाएगा। यह प्रजेन्ट किया जाएगा। दूसरी गैलरी में मानव जीवन की लाइफ सर्किंल का विस्तृत ब्यौरा होगा। नेशनल जियोग्राफिकल चैनल की तरह हर शाम शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। यह हिन्दी व अंग्रेजी में रहेगी। 

बता दें कि 5 जून 2010 को भीषण अग्निकांड में विक्टोरिया मार्केट भवन का ज्यादार हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। चूंकि बाड़े पर यह इतिहासिक इमारतों में शामिल है। इसलिए इसे उसी रूप में लौटाया जा रहा है। यह काम लगभग अंतिम चरण में है। पहले इस इमारत में किताब, स्टेशनरी सहित अन्य दुकानें थीं। लेकिन अब उसमें कोई व्यापारिक गतिविधि नहीं होगी। इस इमारत को अब जियोलॉजिकल म्युजियम के लिए आरक्षित कर दिया है। म्युजियम का काम केन्द्रीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (खनन) मंत्रालय ने अपने हाथ में लिया है।