Loading...
अभी-अभी:

शादी में हर्ष फायर से मौत का मामला, भांजे पर गोली चलाने वाला मामा गिरफ्तार

image

Mar 1, 2019

अमित निगम : पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बाराखेड़ा में 24 फरवरी को रतलाम के महेश नगर नया गांव निवासी दिनेश माली के घर से बरात गई थी यहां रात में बारात निकलने के दौरान दिनेश  द्वारा   बारात में  की गई हर्ष फायरिग में भांजे चिराग  की मौत हो गई थी व दो अन्य लोग घायल हो गये थे। तभी से आरोपी दिनेश फरार था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पिपलोदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी उसके घर पर है। तभी पिपलोदा थाना प्रभारी बीएस वसुनिया के नेतृत्व में टीम गठित कर रतलाम भेजी गई। टीम ने घेरा बंदी कर आरोपी दिनेश को लायसेंस वाली बारह बोर बन्दूक के साथ उसके निवास सुभाष नगर नयागाव रतलाम से गिरफ्तार किया किया व आरोपी के खिलाफ धारा आई.पी.सी. 6/304, 308 और 27 आम्स एक्ट के तहत कार्यवाही की। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया।