Loading...
अभी-अभी:

ओलावृष्टि से फसल हुई बर्बाद, किसानों ने की मुआवजे की मांग

image

Mar 1, 2019

गिरिराज बोहरे- भिण्ड में ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। आधा दर्जन से अधिक गांव के किसानों ने गोहद मोड़ पर जाम लगाया और कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दरअसल भिण्ड अंचल में पिछले दो दिन से ओलावृष्टि हो रही है। जिसके चलते किसानों की खड़ी सरसों की फसल बर्बाद हो चुकी है। बर्बाद फसल के मुआबजे की मांग को लेकर आधा दर्जन से अधिक किसानों ने गोहद मोड़ पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा मचाया। किसान मौके पर कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। जाम की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुच गई। लेकिन जाम नही खुला।

50 प्रतिशत से ज्यादा हुआ है फसल का नुकसान

किसानों के हंगामे को देखकर कलेक्टर और स्थानीय कांग्रेस के विधायक रणवीर जाटव मौके पर पहुंच गए। विधायक का कहना है कि पिछली सरकार में किसानों का नुकसान कम बताया जाता था। जिससे उनको मुआवजा भी कम दिया जाता था। लेकिन अब कांग्रेस की सरकार में ऐसा नहीं होगा। जितना नुकसान होगा मुआवजा उतना ही मिलेगा। वहीं कलेक्टर छोटे सिंह ने माना है कि किसानों का 50 प्रतिशत से ज्यादा फसल का नुकसान हुआ है। जिसका सर्वे किया जाएगा और जल्द ही किसानों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया।